Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई में गणेश उत्सव से पहले मास्क नहीं पहनने वालों पर होगी कार्रवाई

Advertiesment
हमें फॉलो करें ganeshfestival
, शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (16:21 IST)
मुंबई। गणेश उत्सव शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में मुंबई पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, जो कोरोनावायरसमहामारी के बीच शहर की सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के घूमते पाए जा रहे हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जाने वाला 10 दिवसीय गणेश उत्सव 10 सितंबर, शुक्रवार से शुरू होगा।


अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस आगामी त्योहारी सीजन के दौरान शहरभर में सुरक्षा प्रदान करने के लिए कमर कस रही है। लोग त्योहार मनाने के लिए बिना मास्क सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं जिसके चलते पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

 
इस संबंध में बुधवार को संयुक्त सीपी (कानून व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल द्वारा आदेश जारी किए गए। उन्होंने कहा कि महानगर के सभी पुलिस थानों को उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। मुंबई में गुरुवार को कोविड-19 के 441 मामले सामने आए। शहर में लगातार दूसरे दिन 400 से अधिक मामले सामने आए हैं। 3 रोगियों की मौत हुई है। मुंबई में 16 अगस्त को कोविड-19 के 190 मामले सामने आए थे जिसके बाद से संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि देखी गई है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तालिबान का बड़ा बयान, चीन हमारा सबसे महत्वपूर्ण साझेदार