Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अभिनेता गुरुचरण सिंह लापता, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में निभाया था रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार

हमें फॉलो करें gurucharan singh

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 27 अप्रैल 2024 (09:20 IST)
Gurucharan Singh news in hindi : टीवी धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए अभिनेता गुरुचरण सिंह कथित तौर पर लापता हो गए हैं। 50 वर्षीय अभिनेता के पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।
 
उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार, गुरुचरण सिंह मुंबई जाने के लिए 22 अप्रैल को सुबह साढ़े आठ बजे घर से हवाई अड्डे के लिए निकले थे लेकिन वह मुंबई नहीं पहुंचे और उनसे फोन के जरिए भी संपर्क नहीं हो पा रहा।

गुरुचरण सिंह अपने पिता का जन्मदिन मनाने दिल्ली आए थे। उनके लापता होने की खबर से उनके फैंस चिंतित दिखाई दे रहे हैं।
 
पुलिस ने अलग-अलग टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हम यह जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं कि वास्तव में क्या हुआ।
 
कौन है गुरुचरण सिंह : गुरुचरण सिंह छोटे पर्दे के जाने-माने एक्टर हैं। वे सीआईडी और लेफ्ट राइट लेफ्ट जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। हालांकि गुरुचरण को असली पहचान टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से मिली थी। शो में उन्होंने सोढ़ी नाम का किरदार निभाया था। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update: उत्तर भारत में आसमान से बरसेगी आग, दिल्ली में होगी राहत की बारिश