Publish Date: Sat, 27 Mar 2021 (00:44 IST)
Updated Date: Sat, 27 Mar 2021 (00:48 IST)
मुंबई। दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने शुक्रवार को बताया कि वह कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। रावल (65) ने नौ मार्च को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली थी।
उन्होंने ट्विटर के जरिये खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी और अपने संपर्क में आए लोगों से भी जांच कराने की अपील की।
अभिनेता ने ट्वीट किया कि दुर्भाग्यवश, मैं कोरोना वायरस की चपेट में आ गया हूं। बीते दस दिन में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से जांच कराने का अनुरोध करता हूं।