Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बड़ी खबर, अभिनेत्री करीना कपूर और अमृता अरोरा Corona संक्रमित

बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने कहा है कि जो भी व्यक्ति इन दोनों अभिनेत्रियों के संपर्क में आए हैं, वे अपना आरटीपीसीआर टेस्ट जरूर करवाएं।

Advertiesment
हमें फॉलो करें बड़ी खबर, अभिनेत्री करीना कपूर और अमृता अरोरा Corona संक्रमित
, सोमवार, 13 दिसंबर 2021 (16:34 IST)
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान और अमृता अरोरा की कोरोनावायरस (Coronavirus) रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों पर कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन का आरोप है।
 
जानकारी के मुताबिक करीना और अमृता दोनों की ही रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों पर ही कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन का आरोप है। दोनों ही पार्टियों में शामिल होती रही है, जहां दोनों ने ही कोविड नियमों का पालन नहीं किया। 
 
बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने कहा है कि जो भी व्यक्ति इन दोनों अभिनेत्रियों के संपर्क में आए हैं, वे अपना आरटीपीसीआर टेस्ट जरूर करवाएं। 
 
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा 17 मामले सामने आए हैं। कोरोना का यह वैरिएंट बहुत तेजी से फैलने वाला वैरिएंट माना जा रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

900 करोड़ की लागत से बना काशी विश्‍वनाथ कॉरिडोर, जानिए 10 बड़ी बातें, क्‍यों इतना महत्‍वपूर्ण है ये प्रोजेक्‍ट