Publish Date: Fri, 01 Feb 2019 (10:26 IST)
Updated Date: Fri, 01 Feb 2019 (10:32 IST)
अहमदाबाद। गुजरात मेट्रो रेल निगम (जीएमआरसी) ने गुरुवार को शहर की मेट्रो रेल को प्रायोगिक तौर पर चलाया। मेट्रो ने इस साल मार्च से अपनी व्यावसायिक सेवा शुरू करने की घोषणा की थी।
जीएमआरसी के एक बयान में बताया गया कि अपैरल पार्क में 900 मीटर के टेस्ट ट्रैक पर ट्रेन का पहला प्रायोगिक परीक्षण आज सफल रहा।
सरकार 6.5 किलोमीटर रूट पर मार्च से मेट्रो रेल का परिचालन करना चाहती है। यह लाइन शहर में वस्त्राल से अपैरल पार्क तक के पहले चरण का हिस्सा है।