Publish Date: Fri, 17 Apr 2020 (15:14 IST)
Updated Date: Fri, 17 Apr 2020 (15:19 IST)
होशियारपुर (पंजाब)। भारतीय वायुसेना के एक अपाचे हेलिकॉप्टर को शुक्रवार को तकनीकी खामियों की वजह से जिले के बुधावर गांव के एक खेत में आपात स्थिति में उतरना पड़ा।
अधिकारियों ने यह जानकारी देते बताया कि दोनों पायलट- फ्लाइट लेफ्टिनेंट अनूप और फ्लाइट लेफ्टिनेंट रजत सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि हेलिकॉप्टर को भी कोई नुकसान नहीं हुआ। हेलिकॉप्टर ने पठानकोट से उड़ान भरी थी। (भाषा) (फ़ाइल चित्र)