भोपाल। भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा निगम अफसर की बल्ले से पिटाई के मामले में जहां कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है, वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह अब आकाश के समर्थन में आ गए हैं।
सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'एक वरिष्ठ भाजपा के नेता का अधिकारियों को लेकर बयान 'गाड़ी में आओगे और खटिया पर जाओगे'। अगर हमारी बात नहीं मानी। इन्हीं नेताओं से प्रेरणा आकाश विजयवर्गीय भी लेता रहा। दोष वरिष्ठ नेताओं का है, आकाश का नहीं उसे क्षमा करना चाहिए।
लक्ष्मण सिंह के इस ट्वीट के बाद एक बार सियासी पारा चढ़ गया है। ऐसा नहीं है कि सिंह ने पहली बार अपने बयान या ट्वीट के जरिए पार्टी विरोधी लाइन पकड़ी है। इससे पहले लक्ष्मण सिंह की पत्नी ने ट्वीट के जरिए हमला बोला था। कमलनाथ कैबिनेट में मंत्री नहीं बनाए जाने पर कई मौकों पर लक्ष्मण सिंह अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।
About Writer
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। ....
और पढ़ें