Publish Date: Fri, 28 Jun 2019 (12:33 IST)
Updated Date: Fri, 28 Jun 2019 (13:08 IST)
भोपाल। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक पुत्र आकाश विजयवर्गीय की जमानत याचिका पर सुनवाई एक बार फिर टल गई है। अब इस पर सुनवाई शनिवार को होगी।
आकाश पर निगम कर्मचारियों को बल्ले से पीटने का आरोप है। इसके पहले कल इंदौर जिले के विशेष न्यायाधीश बीके द्विवेदी ने इंदौर नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट के प्रकरण में विधायक आकाश विजयवर्गीय की जमानत याचिका को निरस्त कर दिया था।
उन्होंने विधायक को निर्देशित किया कि वे इस प्रकरण में मध्यप्रदेश उच्च न्यायलय जबलपुर द्वारा राज्य के विधायकों और सांसदों के प्रकरणों की सुनवाई के लिए अधिसूचित विशेष न्यायालय (21वें अपर सत्र न्यायाधीश भोपाल) के समक्ष आवश्यकतानुसार याचना कर सकते हैं।
विधायक आकाश विजयवर्गीय फिलहाल इंदौर जिला जेल में हैं।