Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कन्नौज जा रहे अखिलेश यादव गिरफ्तार, बवाल...

Advertiesment
Akhilesh Yadav arrested
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर उस समय गरमा गई जब उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव में कन्नौज जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
 
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को चकमा देकर औरैया जाने के प्रयास में लगे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को गुरुवार को उन्नाव में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अखिलेश यादव को कानपुर के साथ ही कन्नौज में हिरासत में लेने की तैयारी थी।
 
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को औरास थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस हाइवे पर गिरफ्तार किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री को हसनगंज में गेस्ट हाउस में अस्थाई जेल ले जाया गया है।
 
बताते चले की बुधवार को औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के नामांकन के दौरान बुधवार को पुलिस व समाजवादी पार्टी के समर्थकों के बीच तीखी झड़प हो गई थी। भाजपा के विधायक की गाड़ी के मुख्यालय में घुसने को लेकर बवाल हुआ था पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।
 
ककोर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से दीपू सिंह और समाजवादी पार्टी से सुधीर यादव उर्फ कल्लू सिंह का नामांकन होना था। दीपू सिंह का नामांकन जैसे ही सम्पन्न हुआ सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर भाजपा वालों का साथ देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया था।
 
मामला इतना बढ़ गया कि उग्र सपा कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। आगजनी और पथराव के बीच पुलिस ने हालात नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इस मामले को लेकर आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कन्नौज जा रहे थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एचडीएफसी ने भी घटाई बचत खाते पर ब्याज दर