Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

माकपा विधायक पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप, महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा- हम सब इंसान हैं ऐसी गलतियां हो जाती हैं

Advertiesment
हमें फॉलो करें CPI (M) MLA
, शनिवार, 8 सितम्बर 2018 (14:43 IST)
डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) की एक महिला नेता ने माकपा विधायक पर यौन शोषण की कोशिश करने का आरोप लगाया था। इस आरोप पर केरल महिला आयोग की अध्यक्ष एमसी जोसेफिन ने विधायक का बचाव करने वाला बयान दिया है।


खबरों के मुताबिक, जोसेफिन ने कहा कि इसमें नया कुछ भी नहीं है, हम सब इंसान हैं और ऐसी गलतियां हो जाती हैं। पार्टी में मौजूद लोग भी ऐसी गलतियां कर देते हैं। डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के नेता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। इसके बाद पार्टी ने आरोपों पर जांच शुरू कर दी है।

राज्य महिला आयोग ने मामले में स्पष्ट किया है कि वह इस मामले में दखल नहीं दे सकता, क्योंकि पीड़िता ने महिला आयोग में शिकायत दर्ज नहीं कराई है और उसके पास इसकी पूरी जानकारी भी नहीं है।

पुलिस जांच पर एमसी जोसेफिन ने कहा कि यह पार्टी पर निर्भर करता है। मार्क्सवादी पार्टी के पास इन शिकायतों से निपटने का अपना सिस्टम होगा, यह कोई नई बात नहीं है। वहीं विधायक ने इसे छवि खराब करने का स्टंट बताया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वसुंधरा की वापसी मुश्किल, युवा सचिन पायलट पर अब भी भारी हैं अशोक गहलोत