Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Rajasthan: 4 बार के कांग्रेस विधायक जुबेर खान का निधन, सीएम और राज्यपाल ने जताया शोक

हमें फॉलो करें Rajasthan: 4 बार के कांग्रेस विधायक जुबेर खान का निधन, सीएम और राज्यपाल ने जताया शोक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 14 सितम्बर 2024 (11:50 IST)
Zuber Khan passes away : राजस्थान के अलवर (Alwar) की रामगढ़ सीट से कांग्रेस विधायक जुबेर खान (Zuber Khan) का शनिवार सुबह निधन हो गया। खान की पत्नी साफिया जुबेर ने जयपुर में बताया कि उनके शौहर कुछ समय से बीमार थे। खान ने आज सुबह 5.50 बजे अंतिम सांस ली। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित तमाम नेताओं ने जुबेर खान के निधन पर शोक व्यक्त किया।
 
4 बार के विधायक थे जुबेर : गहलोत ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने पोस्ट में लिखा कि जुबेर खान अपने क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध थे एवं आखिरी समय तक जनसेवा में लगे रहे। उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है। जुबेर 4 बार के विधायक थे। वे सबसे पहले 1990 में विधायक चुने गए। इसके बाद 10वीं, 12वीं व अब 16वीं विधानसभा के सदस्य थे। वे विधानसभा की प्राक्कलन सहित अनेक समितियों के सदस्य भी रह चुके हैं। अध्ययन के दौरान जुबेर जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय (नई दिल्‍ली) छात्रसंघ के अध्यक्ष भी थे।
 
कांग्रेस विधायकों की संख्या घटी : जुबेर खान के निधन से राज्य विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या घटकर 65 रह गई है। राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं जिनमें से अब 7 सीटें खाली हैं। 5 विधायक लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए थे और भाजपा के 1 विधायक का कुछ समय पहले निधन हो गया था।(भाषा)(फोटो सौजन्य : ट्विटर)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 1 नक्सली ढेर, हथियार और अन्य सामान बरामद