Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Manipur Violence : मणिपुर में कर्फ्यू में आज दी जाएगी 11 घंटे की ढील, सिर्फ इन चीजों पर रहेगी पाबंदी

हमें फॉलो करें Manipur Violence : मणिपुर में कर्फ्यू में आज दी जाएगी 11 घंटे की ढील, सिर्फ इन चीजों पर रहेगी पाबंदी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

इंफाल , शनिवार, 14 सितम्बर 2024 (00:53 IST)
Curfew in Manipur to be relaxed for 11 hours today : मणिपुर के इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों में लागू कर्फ्यू में शनिवार को सुबह पांच बजे से शाम चार बजे तक ढील दी जाएगी। इस छूट में सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी लिए बिना कोई भी सभा/धरना-प्रदर्शन/रैली आदि शामिल नहीं होगी। आतंकवादी हमलों के विरोध में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर 10 सितंबर को दोनों जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया था। 
एक आधिकारिक अधिसूचनाओं में यह जानकारी दी गई। आतंकवादी हमलों के विरोध में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर 10 सितंबर को दोनों जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया था। दोनों जिलों के जिलाधिकारियों द्वारा समान शब्दों वाली अलग-अलग अधिसूचनाओं में कहा गया, जिले में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में सुधार के मद्देनजर आम जनता को दवाइयां और खाद्य पदार्थ सहित आवश्यक वस्तुएं खरीदने की सहूलियत के लिए आवागमन पर लागू प्रतिबंध में ढील देने की आवश्यकता है।
 
इनमें कहा गया, इस छूट में सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी लिए बिना कोई भी सभा/धरना-प्रदर्शन/रैली आदि शामिल नहीं होगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Haryana Elections : BJP के कैप्टन अभिमन्यु सबसे अमीर उम्मीदवार, जानिए कितनी है संपत्ति...