Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Haryana Elections : BJP के कैप्टन अभिमन्यु सबसे अमीर उम्मीदवार, जानिए कितनी है संपत्ति...

हमें फॉलो करें Haryana Elections : BJP के कैप्टन अभिमन्यु सबसे अमीर उम्मीदवार, जानिए कितनी है संपत्ति...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

चंडीगढ़ , शनिवार, 14 सितम्बर 2024 (00:34 IST)
BJP's Captain Abhimanyu is the richest candidate : हरियाणा के पूर्व वित्तमंत्री और नारनौंद विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कैप्टन अभिमन्यु 417 करोड़ रुपए की घोषित संपत्ति के साथ 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं।
 
चुनावी हलफनामे के अनुसार 56 वर्षीय कैप्टन अभिमन्यु ने अपनी चल संपत्ति 369.03 करोड़ रुपए और अचल संपत्ति 47.96 करोड़ रुपए घोषित की है जिसमें उनकी पत्नी की संपत्ति भी शामिल है। हरियाणा के पूर्व वित्तमंत्री के हलफनामे के अनुसार उनके पास 1.1 लाख रुपए नकद हैं, लेकिन उन्होंने बांड, डिबेंचर और शेयरों में 251 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की है।
कैप्टन अभिमन्यु के पास 21.53 लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान हैं। हिसार सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरीं सावित्री जिंदल ने अपनी संपत्ति 270 करोड़ रुपए घोषित की है। सावित्री (76) ने अपनी चल संपत्ति 190 करोड़ और अचल संपत्ति 80 करोड़ रुपए घोषित की है। उनके हलफनामे के अनुसार उनके पास कोई कार नहीं है। वह कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां और प्रसिद्ध उद्योगपति दिवंगत ओपी जिंदल की पत्नी हैं।
 
पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुनावी हलफनामे में कुल 26.48 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है, जिसमें उनकी पत्नी की संपत्ति भी शामिल है। उनके पास कोई वाहन नहीं है, लेकिन 1.32 करोड़ रुपए मूल्य के सोने के आभूषण और 23.25 लाख रुपए मूल्य की चांदी है।
इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के नेता अभय सिंह चौटाला ने चुनावी हलफनामे में कुल 61 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है जिसमें उनकी पत्नी की संपत्ति भी शामिल है। जननायक जनता पार्टी के नेता और हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पास कुल 82.08 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जिसमें उनकी पत्नी की संपत्ति भी शामिल है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुप्रीम कोर्ट ने अस्पताल कर्मियों की सुरक्षा पर केंद्र सरकार से मांगा जवाब