Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमर्त्य सेन बोले, राजनीतिक अवसरवाद के लिए लोगों को बांटा जा रहा

हमें फॉलो करें अमर्त्य सेन बोले, राजनीतिक अवसरवाद के लिए लोगों को बांटा जा रहा
, शनिवार, 9 जुलाई 2022 (16:39 IST)
कोलकाता। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने शनिवार को कहा कि देश के लोगों को राजनीतिक अवसरवाद के लिए बांटा जा रहा है। सेन ने इस बात पर भी अफसोस जताया कि राजनीतिक कारणों से लोगों को कैद करने की औपनिवेशिक प्रथा भारत को आजादी मिलने के दशकों बाद भी जारी है।
 
उन्होंने 'आनंद बाजार पत्रिका' के शताब्दी समारोह को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि भारतीयों को बांटने की कोशिश हो रही है। राजनीतिक अवसरवाद के कारण हिन्दुओं और मुसलमानों के सह-अस्तित्व में दरार पैदा की जा रही है।
 
इस दैनिक का पहला संस्करण 13 मार्च, 1922 को प्रकाशित हुआ था। प्रफुल्ल कुमार सरकार इसके संस्थापक-संपादक थे। सेन (88) ने कहा कि उस समय (1922) देश में कई लोगों को राजनीतिक कारणों से जेल में डाल दिया गया था। मैं तब बहुत छोटा था और अक्सर सवाल करता था कि क्या बिना कोई अपराध किए लोगों को जेल भेजने की यह प्रथा कभी बंद होगी? उन्होंने कहा कि इसके बाद भारत आजाद हो गया लेकिन यह प्रथा अभी भी जारी है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जानिए कैसे हुई थी भारतीय राजनीति की सबसे चर्चित 'लव मैरिज', मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन