Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गैंगरेप पीड़िता के संपर्क में है दिल्ली पुलिस

Advertiesment
हमें फॉलो करें American Woman
नई दिल्ली , सोमवार, 5 दिसंबर 2016 (12:46 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस उस अमेरिकी महिला के संपर्क में है जिससे लोगों के एक समूह ने गत अप्रैल में यहां एक पंचसितारा होटल में कथित तौर पर बलात्कार किया था। वह जांच में शामिल होने के लिए भारत आ सकती है।


 
महिला ने आरोप लगाया था कि उससे लोगों के एक समूह ने दो दिन तक बलात्कार किया। उन लोगों ने उसे धमकी भी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
 
जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद महिला घटना के बारे में यात्रा के दौरान अपने साथ रहे लोगों को भी बिना बताए अमेरिका लौट गई। शुरुआत में उसने एक एनजीओ से संपर्क किया जिसने दिल्ली पुलिस को घटना के बारे में ई-मेल भेजा और रविवार को उसने पुलिस को शिकायत मेल की। 
 
अधिकारी ने कहा कि हम उसके साथ संपर्क में हैं और हम उसे भारत आने के लिए समझाने का प्रयास कर रहे हैं। वह यहां आ सकती है लेकिन उसकी यात्रा की तारीख निर्धारित नहीं की गई है। एक सूत्र ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि आरोपियों ने कई अन्य महिला पर्यटकों को भी निशाना बनाया था।
 
सूत्र ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दल बनाया गया है। आरोपियों में से एक होटल का कर्मचारी और उसका रिश्तेदार भी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाक जेल से बेटे को छुड़ाने की माता-पिता की कोशिश विफल