Publish Date: Sat, 14 Apr 2018 (10:07 IST)
Updated Date: Sat, 14 Apr 2018 (10:10 IST)
अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी के मोहनगंज क्षेत्र में गर्भवती महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि 35 वर्षीय गर्भवती महिला इलाज के लिए निजी वाहन से ज़िले की तिलोई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) आ रही थी। मोहनगंज क्षेत्र में रायबरेली-फैजाबाद मार्ग के हसवा मोड़ पर टैक्सी पर सवार चार लोगों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। आरोपी महिला को बेहोश की हालत में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।
उन्होने बताया कि महिला को सड़क किनारे बेहोश पड़ा और उसका बच्चा बिलखता देख उधर से गुज़रे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 100 की टीम महिला को तिलोई स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी।
सूचना मिलते ही अधीक्षक केके गहलौत मौके पर पहुंचे और पीड़िता के घर वालों को बुलाकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि महिला आरोपियों को पहचानती है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। पीड़ित महिला ने बताया कि वारदात में चार लोग शामिल थे, जिसमें दो पहले निकल गए।
उन्होंने बाताया कि वह अस्पताल दवा लेने जा रही थी। महिला आरोपियों को पहचानती है लेकिन उनके नाम नहीं जानती। पुलिस ने मामला दर्ज करा लिया और आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। (वार्ता)
webdunia
Publish Date: Sat, 14 Apr 2018 (10:07 IST)
Updated Date: Sat, 14 Apr 2018 (10:10 IST)