shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

AMU में नया बवाल, जिन्ना को हटाओ राजा महेन्द्र को लगाओ...

Advertiesment
amu controversy
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में जिन्ना की तस्वीर लगाए जाने का विवाद अब और बढ़ गया है। किसी समय AMU के लिए जमीन दान में देने वाले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के पोते ने विवि परिसर में राजा महेन्द्र की तस्वीर लगाने की मांग की है। 
 
राजा महेन्द्र के प्रपौत्र राजा गरुड़ध्वजसिंह ने कहा कि उनके दादा ने इस विश्वविद्यालय के जमीन दान में दी थी। अत: उनकी तस्वीर यहां लगाई जानी चाहिए। राजा महेंद्र की तस्वीर के साथ प्रदर्शन करने पहुंचे उनके सिंह ने यूनिवर्सिटी का नाम तक बदलकर उनके दादा के नाम पर रखने की मांग की ताकि लोग विश्वविद्यालय और देश के लिए उनके योगदान के बारे में जान सकें।
 
उल्लेखनीय है कि एएमयू छात्रसंघ के यूनियन हॉल में लगी पाकिस्तान के फाउंडर और भारत के बंटवारे के लिए जिम्मेदार मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर उतारने के लिए हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता रविवार सुबह एसएमवी इंटर कॉलेज रामघाट रोड पर एकत्र हुए थे। सभी झुंड में आगे बढ़े लेकिन पुलिस और प्रशासन ने उन्हें वहीं रोक लिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्मिथ, वॉर्नर, बेनक्राफ्ट के लिए चिंतित हैं लेहमैन