Publish Date: Mon, 07 May 2018 (16:18 IST)
Updated Date: Mon, 07 May 2018 (16:24 IST)
सोनभद्र। उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में अपने पति के साथ एक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची युवती को दबंगों ने अगवा कर जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही पति के विरोध करने पर उसकी भी जमकर पिटाई कर दी।
खबरों के मुताबिक, सोनभद्र में अपने पति के साथ एक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची युवती को यहीं के दबंग परिवार के 10 लोग अगवा कर उसे घसीटकर जंगल में ले गए, जहां उसके साथ सभी ने दुष्कर्म किया। दबंगों ने इसी दौरान पति के विरोध करने पर उसकी भी जमकर पिटाई कर दी।