Publish Date: Tue, 03 Jul 2018 (11:09 IST)
Updated Date: Tue, 03 Jul 2018 (11:10 IST)
काकीनाड़ा। आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा के निकट ऑटो रिक्शा और लॉरी के बीच जबरदस्त टक्कर में तीन वर्षीय एक बच्ची सहित छह लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब 14 यात्रियों को लेकर ऑटो रिक्शा रामेश्वरम गांव की ओर जा रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार लॉरी इससे टकरा गई।
उन्होंने बताया कि घायलों को काकीनाड़ा के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)