Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आंध्र प्रदेश के IT और उद्योग मंत्री गौतम रेड्डी का हार्टअटैक से निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें आईटी और उद्योग मंत्री गौतम रेड्‍डी का निधन
, सोमवार, 21 फ़रवरी 2022 (12:00 IST)
नई दिल्ली। आंध्रप्रदेश सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग और वाणिज्य मंत्री एम. गौतम रेड्‍डी का दिल का दौरा पड़ने से सोमवार को निधन हो गया। 
 
रेड्‍डी का दिल का दौरा पड़ने के बाद हैदराबाद के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। आंध्रप्रदेश सरकार में मंत्री रेड्‍डी ने हाल ही में निवेशकों को जोड़ने के लिए दुबई में एक व्यापार प्रदर्शनी में भाग लिया था और वे रविवार को ही दुबई से भारत लौटे थे। 
 
रेड्‍डी का जन्म 31 दिसंबर, 1976 को हुआ था। उन्होंने 2019 आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2014 आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव दोनों में आत्मकुर निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के सदस्य के रूप में जीत हासिल की थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिहार में मुर्दे को लगाई हथकड़ी, जानिए क्‍या है मामला...