Publish Date: Thu, 04 Nov 2021 (15:13 IST)Updated Date: Thu, 04 Nov 2021 (15:15 IST)
तेजपुर। असम के तेजपुर में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई।
भूकंप सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर आया। हालांकि भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। उल्लेखनीय है कि 3 अक्टूबर को तेजपुर में ही भूकंप आया था। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई थी।