Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाल विवाह के मामलों में असम पुलिस की कार्रवाई जारी, अब तक 2,763 लोग गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें बाल विवाह के मामलों में असम पुलिस की कार्रवाई जारी, अब तक 2,763 लोग गिरफ्तार
, शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023 (14:25 IST)
गुवाहाटी। असम पुलिस ने गुरु को कहा कि उसने नाबालिग लड़कियों से शादी करने के आरोप में 235 और लोगों को पकड़ा है जिसके साथ ही अब तक गिरफ्तार हो चुके लोगों की संख्या 2,750 से अधिक हो गई है। असम पुलिस ने एक बयान में कहा कि अभी तक राज्य में दर्ज 4,135 प्राथमिकियों में कुल 2,763 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट किया कि बाल विवाह के खिलाफ हमारी कार्रवाई जारी है, इस सामाजिक कुरीति के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। हम इस सामाजिक अपराध के खिलाफ हमारी लड़ाई में असम के लोगों का समर्थन मांगते हैं।
 
इस बीच पुलिस ने कहा कि एक गर्भवती महिला की रविवार को बोन्गईगांव में प्रसव के दौरान एक अस्पताल में मौत हो गई। इस महिला की पिछले साल शादी हुई थी और उस वक्त वह नाबालिग थी। इस मामले में उसके पति तथा ससुर को गिरफ्तार किया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुप्रीम कोर्ट ने BBC पर रोक लगाने की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिका की खारिज