Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पणजी में भाजपा उम्मीदवार पर हमला, कार पर फेंकीं बोतलें

Advertiesment
BJP candidate
पणजी। गोवा की पणजी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सिद्धार्थ कुनकोलीनकर की कार पर दो अज्ञात लोगों ने हमला किया। उन्होंने कार पर बोतलें फेंकीं और फिर वे मोटरसाइकल से फरार हो गए।

पणजी पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार जब कुनकोलीनकर मंदिर से लौट रहे थे, तभी गुरुवार आधी रात को पणजी विधानसभा क्षेत्र स्थित माला इलाके में उनकी कार पर हमला हुआ। कुनकोलीनकर ने दावा किया, दोनों युवक हेलमेट पहने थे और सड़क किनारे खड़े थे। उन्होंने उस कार पर अचानक हमला कर दिया, जिसमें मैं सवार था। उन्होंने कार पर बोतलें फेंकीं और फिर वे मोटरसाइकल से फरार हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है और बदमाशों की तलाश की जा रही है। गोवा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन से यह सीट रिक्त हुई है। इस सीट पर 19 मई को उपचुनाव होने हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिद्धू ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल, कहा- मेरी पत्नी कभी झूठ नहीं बोलेगी