Publish Date: Sun, 30 Jun 2024 (13:58 IST)
Updated Date: Sun, 30 Jun 2024 (14:08 IST)
बताया जा रहा है कि यह एवलांच सुमेरु पर्वत पर आया। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बर्फ का एक गुबार उठा और देखते ही देखते खाई में समा गया। गांधी सरोवर में एवलांच में अभी तक किसी के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नही आई है।
क्या होता है एवलांच : एवलांच उस समय होता है जब दो उच्च हिमालय क्षेत्र में अक्सर किसी ढलान की सतह में तेजी से होने वाले और बड़ी मात्रा में होने वाले बहाव के कारण हिमस्खलन की घटनाएं होती हैं।
केदारनाथ धाम में पहली बार हिमस्खलन नहीं हुआ है। इससे पहले भी विगत वर्ष में भी मई, सितंबर और अक्टूबर माह में एवलांच की घटनाएं होने की जानकारी मिली है।
Edited by : Nrapendra Gupta