Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 7 April 2025
webdunia

हाथी का बच्चा कुए में गिरा, बचाने में हथिनी भी गिरी...(वीडियो)

Advertiesment
हमें फॉलो करें Baby elephant fell que

कीर्ति राजेश चौरसिया

छत्तीसगढ़ में सूरजपुर के प्रतापपुर रेंज में हाथी का बच्चा देर रात कुएं में गिर गया था। उसको बचाने में जुटी मादा हथिनी भी कुएं में गिर गई।
हाथियों के कुएं में गिरने की जानकारी लगते ही वन विभाग को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही वन अमला जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंच गया। पहले मादा हाथी को निकाला गया जबकि कुछ देर बाद ग्रामीणों की मदद से बच्चे को भी निकाल लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, प्रतापपुर रेंज में करीब 25 हाथियों का दल डेरा जमाए हुए है। लिहाजा हाथी इसी मार्ग का उपयोग आने-जाने में करते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि उसी दौरान हाथी का बच्चा कुएं में गिरा होगा। उल्लेखनीय है कि इस घटना के एक दिन पहले ही एक हाथी की मौत हुई थी और शाम तक हाथियों ने एक ग्रामीण की जान ले ली।
 
करंट लगने से हाथियों की मौत : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के बागड़ा गांव में करंट लगने से दो हाथियों की मौत का मामला सामने आया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि कहीं ग्रामीणों ने तो इस वारदात को अंजाम नहीं दिया। विदित हो कि एक हफ्ते में 4 हाथियों की मौत हो चुकी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

...और देखते ही देखते कार खाक हो गई (वीडियो)