Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 7 April 2025
webdunia

दिल्ली में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, अमृतसर में खेत से मिला 5 किलो RDX

Advertiesment
हमें फॉलो करें Delhi
, शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 (13:28 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी में एक लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। बैग में IED होने की आशंका है। पुलिस ने आसपास के एरिया को खाली कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर बम स्क्वायड को भी बुलाया गया है, जांच की जा रही है।
 
दिल्ली पुलिस का कहना है कि 10 बजकर 20 मिनट पर एक पीसीआर कॉल मिली थी और ऐहतियातन सारे एसओपी को फॉलो करवाया जा रहा है। लावारिस बैग मिलने की खबर है। एनएसजी की टीम पहुंची है और उसमें कुछ बम जैसी चीज मिली है।
 
इस बीच पंजाब के अमृतसर में भी खेत से 5 किलो RDX मिलने की खबर है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह बरामद हुआ यह विस्फोटक पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान पंजाब को दहलाने के लिए इस्तेमाल किया जाना था। पंजाब में 14 फरवरी को मतदान होना है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हर की पौड़ी के सभी गंगा घाट सील, मकर संक्रांति पर पसरा रहा सन्नाटा