Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

निकाह के दौरान छज्जा गिरा, 12 घायल

Advertiesment
nikaah
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के रामगढ़ क्षेत्र में निकाह के समय मकान का छज्जा गिरने से करीब 12 लोग घायल हो गए।
 
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कश्मीरीगेट मोहल्ले में कोहिनूर मार्ग पर रविवार रात विवाह मंडप के सामने निकाह के समय बरात को देखने के लिए कुछ महिलाएं और बच्चे वहां खड़े थे।
 
इस दौरान जर्जर छज्जा गिर गया और मलबे में दबने के कारण 12 लोग घायल हो गए। छह घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य को उपचार के बाद घर भेज दिया। उन्होंने बताया कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाभी को डायन बताकर मार डाला