Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई में समुद्र किनारे छठ पूजा करने पर रोक

Advertiesment
हमें फॉलो करें मुंबई में समुद्र किनारे छठ पूजा करने पर रोक
, बुधवार, 18 नवंबर 2020 (08:46 IST)
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने शहर के प्राकृतिक जलाशयों किनारे बड़े पैमाने पर छठ पूजा करने पर रोक लगाने संबंधी आदेश मंगलवार को जारी किए। निकाय संस्था ने इसके साथ ही श्रद्धालुओं से भीड़भाड़ से बचने का आह्वान भी किया। सूर्य देवता को समर्पित छठ पर्व शुक्रवार और शनिवार को मनाया जाएगा। 
बीएमसी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि बड़े पैमाने पर छठ पूजा आयोजित करने पर रोक लगाई गई है, क्योंकि समुद्र तट और नदी किनारे बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने पर कोविड-19 महामारी से बचने के लिए जरूरी सामाजिक दूरी का पालन कराने में कठिनाई होगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रेवाड़ी के स्कूलों में कोरोनावायरस का कहर, 8 स्कूलों में 80 बच्चे संक्रमित