Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पुलवामा में संदिग्ध आतंकियों ने लूटा बैंक

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bank robbery
, गुरुवार, 8 दिसंबर 2016 (17:39 IST)
श्रीनगर। संदिग्ध आतंकवादियों ने गुरुवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में एक बैंक शाखा में लूटपाट की और नकदी लेकर वहां से भागने से पहले कई राउंड गोलीबारी की। पुलिस ने यहां बताया कि एक महीने में कश्मीर के एक बैंक में लूटपाट की यह दूसरी घटना है।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलवामा जिले के अरिहाल में जम्मू एंड कश्मीर बैंक की शाखा में चार नकाबपोश बंदूकधारी घुस आए और बंदूक का भय दिखाकर नकदी लेकर फरार हो गए।
 
उन्होंने बताया कि घटनास्थल से भागने से पहले बंदूकधारियों ने पांच से छह चक्र गोली चलाई। उन्होंने बताया कि बंदूकधारियों ने नकदी गिन रहे बैंककर्मियों से नोट छीन लिए। 
 
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, बंदूकधारी बैंक से करीब 10 लाख रुपया लेकर फरार हो गए। आतंकवादियों ने 21 नवंबर को मध्य कश्मीर में बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ में एक बैंक शखा से 13 लाख रुपया लूट लिया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जेटली की कांग्रेस को चुनौती : कालेधन के खिलाफ एक कदम बताए