Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महंगा पड़ा धोती पहने किसान को रोकना, मॉल 7 दिन के लिए बंद

हमें फॉलो करें महंगा पड़ा धोती पहने किसान को रोकना, मॉल 7 दिन के लिए बंद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 19 जुलाई 2024 (09:40 IST)
mall denies entry to farmer in dhoti : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के जी टी वर्ल्ड मॉल को धोती पहने किसान को पहनावे की वजह से रोकना खासा महंगा पड़ गया। कर्नाटक सरकार ने मॉल को 7 दिन तक बंद करने का आदेश दिया है।
 
यह घटना मंगलवार को उस समय घटित हुई जब हावेरी जिले के 70 वर्षीय फकीरप्पा अपनी पत्नी और बेटे के साथ मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने के लिए मॉल गए थे। मॉल ने उन्हें धोती और एक सफेद कमीज पहने होने की वजह से प्रवेश की अनुमति नहीं दी थी। मॉल के सुरक्षा कर्मचारी ने उनसे कहा कि वह पतलून पहनकर आएं।
 
मामला विधानसभा तक पहुंच गया। विधानसभा अध्यक्ष यू टी खादर ने यह मुद्दा उठाया और सरकार से कार्रवाई करने को कहा। घटना की सभी पार्टी के सदस्यों ने कड़ी निंदा की है।
 
शहरी विकास मंत्री बी. सुरेश ने सदन को बताया कि मैंने बीबीएमपी (बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका) आयुक्त से पूछा कि क्या किया जा सकता है। सरकार के पास अधिकार है। मॉल के खिलाफ कानून के अनुसार तुरंत कार्रवाई की जाएगी और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि मॉल सात दिनों के लिए बंद रहे।
 
समाज कल्याण मंत्री एच. सी. महादेवप्पा ने कहा कि यह घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के लिए आत्मसम्मान और गरिमा महत्वपूर्ण है, इसका उल्लंघन किया गया है और सरकार कार्रवाई करेगी।
 
विपक्ष के नेता आर. अशोक ने कहा कि इस तरह के मुद्दों पर सदन में पहले भी चर्चा हो चुकी है, लेकिन नतीजा क्या निकला। अध्यक्ष या सरकार को कुछ आदेश जारी करने होंगे, जिनका नौकरशाह सख्ती से पालन करे।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कुणाल घोष का दावा, TMC में शामिल हो सकते हैं 2 भाजपा सांसद