Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अयोध्या का कथावाचक पति करवाना चाहता था देह व्यापार, बिहार की बेटी ने लगाई पुलिस से गुहार

हमें फॉलो करें अयोध्या का कथावाचक पति करवाना चाहता था देह व्यापार, बिहार की बेटी ने लगाई पुलिस से गुहार
, गुरुवार, 22 जून 2023 (13:03 IST)
Bhagalpur crime news: भागलपुर की महिला ने अपने अयोध्या निवासी पति पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। पुलिस को की गई शिकायत में महिला ने कहा कि उसका पति कथावाचक है, लेकिन उसकी हरकतें घिनौनी हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति उस पर देह व्यापार के लिए दबाव बना रहा था। 
 
महिला ने भागलपुर एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि कि मेरा पति मुझ पर गलत काम करने के लिए दबाव बनाता था। वह किसी तरह अयोध्या से भागकर मायके आई है।
 
जिले जगदीशपुर प्रखंड के एक गांव की रहने वाली महिला ने एसपी को बताया कि जब वह इस मामले की शिकायत करने थाने पहुंची तो पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। पुलिस ने उससे कहा कि अयोध्या जाकर ही मामला दर्ज कराओ। 
 
महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि पिता की मौत के बाद घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। किसी तरह उसकी शादी अयोध्या निवासी कथावाचक आशीष कुमार से हो गई। विवाह के कुछ समय बाद तक तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में पति ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया।
 
महिला के मुताबिक, पति ने उसे देह व्यापार के लिए अपने ही दोस्तों के पास भेजना चाहा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। यहां तक कि जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद वह किसी तरह भागकर अपने मायके आ गई। महिला ने पुलिस को रिपोर्ट लिखने के लिए सीजेएम कोर्ट में भी केस दर्ज कराया। (एजेंसी/वेबदुनिया)  
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Chhattisgarh: संदिग्ध नक्सलियों ने स्थानीय भाजपा नेता की हत्या कर दी