Publish Date: Tue, 20 Feb 2024 (06:00 IST)
Updated Date: Mon, 19 Feb 2024 (23:46 IST)
Bhupesh Baghel's allegations against BJP: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने रायपुर में सोमवार को सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरोप लगाया कि वह छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के विधायकों को मंत्री पद और लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में टिकट देने का लालच देकर अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है।
रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर बातचीत के दौरान बेघल ने यह भी दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में हार की आशंका से भाजपा डरी हुई है। भाजपा द्वारा कांग्रेस नेताओं से संपर्क करने और उन्हें प्रलोभन देने की अफवाहों के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए बघेल ने कहा कि मुझे विधानसभा में एक विधायक ने बताया कि उन्होंने (भाजपा ने) उनसे लोकसभा चुनाव में टिकट देने और केंद्र में सरकार बनने पर मंत्री पद का वादा करते हुए संपर्क किया था।
बघेल ने कहा कि इससे पता चलता है कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर डरी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के घटनाक्रम स्पष्ट रूप से संकेत दे रहे हैं कि भाजपा 2024 के चुनाव में हारने वाली है और इसलिए वह तोड़फोड़ की साजिश रच रहे हैं क्योंकि उन्हें खुद पर भरोसा नहीं है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें