Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नीतीश सरकार का दूसरा विकेट गिरा, कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया इस्‍तीफा

हमें फॉलो करें नीतीश सरकार का दूसरा विकेट गिरा, कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया इस्‍तीफा
, रविवार, 2 अक्टूबर 2022 (13:45 IST)
बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्याग पत्र सरकार को सौंप दिया है। आरजेडी कोटे से मंत्री सिंह ने अपना इस्तीफा उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को दिया है। वे कार्तिक सिंह के बाद नीतीश सरकार से इस्तीफा देने वाले दूसरे मंत्री है। सुधाकर सिंह के हाल ही में अपने विभाग में भ्रष्टाचार की बात स्वीकार करने से प्रदेश की नवगठित महागठबंधन सरकार को काफी फजीहत झेलनी पड़ी थी। 

खबरों के अनुसार, सुधाकर सिंह के इस्तीफे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने तंज कसते हुए कहा कि अगस्त में कृषि पदाधिकारियों और होलसेलर्स ने मिलकर बिहार को लूटा है। सुधाकर सिंह को इसकी जानकारी है। यूरिया को लेकर किसानों से वसूली की गई है।

खुद को कहा था चोरों का सरदार : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में 46 वर्षीय राजद नेता को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि हमें नहीं लगता कि बिहार राज्य बीज निगम के बीजों का किसान अपने खेतों में उपयोग करता है। 150-200 करोड़ रुपए इधर ही खा जाता है बीज निगम वाला। हमारे विभाग में कोई ऐसा अंग नहीं है जो चोरी नहीं करता है। इस तरह हम चोरों के सरदार हुए...।
 
सुधाकर सिंह के बयान से नीतीश खासे नाराज थे। माना जा रहा था कि वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। हालांकि उन्होंने साफ कहा था कि अगर लालू यादव ने कहा तो ही वे अपने पद से इस्तीफा देंगे।
Edited by : Chetan Gour
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मैच के बाद मैदान में 174 लोगों की मौत, जानिए क्यों मचा इंडोनेशिया के फुटबाल स्टेडियम में बवाल?