Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिहार उपचुनाव परिणाम : मोकामा सीट पर राजद की जीत, गोपालगंज में भाजपा जीती

हमें फॉलो करें बिहार उपचुनाव परिणाम : मोकामा सीट पर राजद की जीत, गोपालगंज में भाजपा जीती
, रविवार, 6 नवंबर 2022 (14:25 IST)
पटना। बिहार में 2 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनावों के नतीजे आ गए। भाजपा और राजद दोनों ने एक-एक सीट जीत ली है। बाहुबली नेता अनंतसिंह की पत्नी नीलम देवी ने मोकामा सीट पर चुनाव जीत लिया। यह सीट राजद के खाते में गई। भाजपा की कुसुम देवी ने कड़े मुकाबले में राजद के राकेश मोहन को हराकर गोपालगंज सीट जीत ली।
 
राजद विधायक अनंत कुमार सिंह को अयोग्य ठहराए जाने के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। पार्टी उम्मीदवार एवं सिंह की पत्नी नीलम देवी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा उम्मीदवार सोनम देवी को 16,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया। नीलम देवी को 79,744 और सोनम देवी को 63,003 मत मिले।
 
भाजपा और राजद, दोनों ने ही स्थानीय बाहुबली नेताओं की पत्नी को मैदान में उतारा था। मोकामा सीट से भाजपा ने सोनम देवी को टिकट दिया था। मोकामा सीट से भाजपा पहली बार चुनाव मैदान में है, क्योंकि इसके पहले पार्टी ने यह सीट अपने सहयोगियों को दे दी थी।
 
webdunia
बिहार की गोपालगंज सीट से भाजपा ने कुसुम देवी को मैदान में उतारा था, जो दिवंगत विधायक सुभाष सिंह की पत्नी हैं। यहां से राजद के उम्मीदवार मोहन गुप्ता और बसपा की उम्मीदवार इंदिरा यादव हैं। इंदिरा पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के साले साधु यादव की पत्नी हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

bypoll election results : अंधेरी ईस्ट में ऋतुजा लटके की बड़ी जीत, दूसरे नंबर पर NOTA (live updates)