Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mahant Nritya Gopal Das
, शनिवार, 5 नवंबर 2022 (23:53 IST)
लखनऊ। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को पेशाब में संक्रमण और सामान्य कमजोरी के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
शनिवार को अस्पताल के चिकित्सा निदेशक राकेश कपूर के हवाले से जारी एक मेडिकल बुलेटिन में कहा गया कि महंत को अयोध्या से लाया गया और शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्‍होंने कहा कि आज उनकी हालत स्थिर और संतोषजनक है।
 
कपूर ने कहा कि उन्हें फिलहाल ‘गहन चिकित्सा विशेषज्ञों’ और यूरोलॉजी टीम की कड़ी निगरानी में रखा गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डेंगू की रोकथाम के लिए निगरानी बढ़ाएं, हर मरीज को जरूरी उपचार मिले : योगी आदित्यनाथ