Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिहार में गिरफ्तार महिला का शव थाने में लटका मिला

हमें फॉलो करें बिहार में गिरफ्तार महिला का शव थाने में लटका मिला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 23 अप्रैल 2024 (08:52 IST)
Bihar crime news : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार महिला का शव सोमवार को एक थाने के परिसर में लटका हुआ मिला। आरोपी को दहेज हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था और उसे पश्चिम चंपारण के जिला मुख्यालय बेतिया के शिकारपुर थाने में महिला बैरक में रखा गया था।
पुलिस को संदेह है कि पेशी के लिए स्थानीय अदालत ले जाने से कुछ समय पहले उसने अपनी साड़ी का उपयोग करके छत के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
 
बेतिया के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) जय प्रकाश सिंह ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब बैरक में महिला पुलिसकर्मी उसे अदालत में पेश करने के लिए दस्तावेज तैयार करने के सिलसिले में बाहर गई थी। जब वे बैरक में लौटे, तो उन्होंने उसका शव लटका हुआ पाया।
 
उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
 
पुलिस उन अधिकारियों की ओर से हुई चूक की भी जांच कर रही है, जिन्हें बैरक के अंदर महिला पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया था। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केजरीवाल का शुगर लेवल 320, गिरफ्तारी के बाद पहली बार दी गई इंसुलिन