Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नशामुक्ति पर बिहार ने फिर रचा इतिहास, सबसे बड़ी मानव श्रृंखला...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bihar
पटना , शनिवार, 21 जनवरी 2017 (12:12 IST)
पटना। नशामुक्ति के प्रति लोगों के जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को विश्व की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला के साथ बिहार ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। 
 
प्रदेश में 2 करोड़ से अधिक लोगों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। यह राज्यव्यापी मानव श्रृंखला दिन के 12.15 से 1 बजे तक बन‍ी। राज्य के सभी 38 जिलों में 10,000 किलोमीटर से अधिक लंबी इस मानव श्रृंखला के जरिए बिहार का मानचित्र बनाया गया। 
 
राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और शिक्षा मंत्री डॉ. अशोक चौधरी शिरकत की। कार्यक्रम में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी शामिल हुए।  (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जल्लीकट्टू : अनशन पर द्रमुक नेता स्टालिन