Publish Date: Fri, 31 Aug 2018 (18:40 IST)
Updated Date: Sat, 01 Sep 2018 (00:27 IST)
बिजनौर (उत्तरप्रदेश)। उत्तरप्रदेश पुलिस ने एक व्यक्ति को डेढ़ साल तक अपनी नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शेरकोट निवासी हरिसिंह की पत्नी की 5 साल पहले मौत हो गई थी। उस वक्त सिंह की बेटी साढ़े 7 साल की थी।
करीब डेढ़ साल पहले सिंह ने पहली बार अपनी बेटी के साथ बलात्कार किया और उसके बाद लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। पुलिस में इस संबंध में बच्ची के चाचा ने शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने सिंह को गिरफ्तार कर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है। (भाषा)