Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा विधायक बोला, राहुल गांधी को संसद में बंद कर थप्पड़ मारना चाहिए

हमें फॉलो करें भाजपा विधायक बोला, राहुल गांधी को संसद में बंद कर थप्पड़ मारना चाहिए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 10 जुलाई 2024 (14:51 IST)
bharat shetty on rahul gandhi : कर्नाटक से भाजपा विधायक भरत शेट्टी ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि सांसद राहुल गांधी को संसद में बंद कर थप्पड़ ही थप्पड़ मारना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि जो शख्‍स भगवान शिव को नहीं जानता उसे सबक सिखाना चाहिए। राहुल खुद को गुजरात में भगवान शिव के भक्त, तमिलनाडु में खुद को नास्तिक और केरल में खुद को एक धर्मनिपेक्षवादी के रूप में प्रस्तुत करते हैं।
 
मंगलौर सिटी नॉर्थ से भाजपा विधायक ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जहां जाते हैं, उन क्षेत्रों के हिसाब से अपने धार्मिक रुख को बदल लेते हैं। वह यह नहीं जानते कि अगर भगवान शिव ने अपनी तीसरी आंख खोली दी तो वह भस्म हो जाएंगे।
 
भरत शेट्‍टी इतने पर ही नहीं रूके उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को पागल करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल को लगता है कि वह हिंदूओं के बारे में जो कुछ भी कहेगा, हिंदू चुपचाप सुन लेंगे। अगर वह संसद में बोलेगा तो स्थानीय नेता यहां अपनी दुम हिलाना शुरू कर देंगे।
 
भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस ने यह संदेश देना शुरू कर दिया है कि हिंदू और हिंदुत्व अलग-अलग हैं। ऐसे नेताओं की वजह से भविष्य में हिंदुओं को खतरा होगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Alcohol scandal: केजरीवाल की जमानत के खिलाफ ईडी की अर्जी पर सुनवाई 15 जुलाई को