Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाराष्ट्र के हिंगोली में 4.5 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

Advertiesment
हमें फॉलो करें Earthquake of 4.5 magnitude hits Hingoli in Maharashtra

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 10 जुलाई 2024 (11:59 IST)
छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र के हिंगोली (Hingoli) में बुधवार की सुबह 4.5 तीव्रता का भूकंप आया और इसे नांदेड़, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर और वाशिम जिलों में महसूस किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

 
नांदेड जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भूकंप सुबह 7.14 मिनट पर आया और इसका केंद्र हिंगोली के कलमानूरी तालुका के रामेश्वर टांडा गांव में था। अधिकारियों के अनुसार भूकंप हिंगोली, नांदेड़, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर (सभी मराठवाड़ा क्षेत्र में) और वाशिम (विदर्भ) के विभिन्न हिस्सों में महसूस किया गया।
 
विज्ञप्ति में नांदेड जिला प्रशासन ने लोगों से अपने घरों की टिन की छत पर वजन बढ़ाने के लिए रखे गए भारी पत्थरों को वहां से हटाने की अपील की है। इसी वर्ष मार्च में इस क्षेत्र में 4.5 और 3.6 तीव्रता के भूकंप दर्ज किए गए थे, जिनका केंद्र हिंगोली के कलमानूरी तालुका के जाम्ब गांव में था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुनवाई में जिंस पहनकर पहुंचा, जज ने बाहर निकाला