Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 14 April 2025
webdunia

भाजपा सांसद का विवादास्पद बयान, मुस्लिम करते हैं हिंदू लड़कियों से बलात्कार

Advertiesment
हमें फॉलो करें BJP MP
शामली , गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 (12:43 IST)
शामली। भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने शामली में एक बार फिर विवादास्पद बयान देते हुए मुसलमानों को बलात्कार करने वाला बता दिया। सांसद के इस बयान का वीडियो वायरल हो गया।
 
हुकुम सिंह शनिवार को शामली में एक बैठक में यह बात कहीं। उन्होंने कहा की मुस्लिम समुदाय के युवकों का मकसद बलात्कार करना है। जब हिंदुस्तान में बलात्कार जैसी घटना करने में वह बाज नहीं आ रहे तो पाकिस्तान में हिंदुओं का क्या हाल होगा?
 
भाजपा सांसद ने कहा कि हमने कभी किसी हिंदू को मुसलमान का बलात्कार करने की घटना नहीं सुनीं और मुसलमान अक्सर ऐसी वारदात करते हैं। केंद्र और प्रदेश में हमारी सरकार है, ऐसे लोगों में खौफ होना जरूरी है। 
 
उल्लेखनीय है कि शामली में कुछ अल्पसंख्यक युवकों पर एक युवती के अपहरण और बलात्कार का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अभी फरार है। इस संबंध में हुकुम सिंह ने यह बैठक बुलाई थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

व्हाट्‍सएप पर वायरल हुआ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बातचीत का ओडियो