Publish Date: Tue, 24 Oct 2017 (08:24 IST)
Updated Date: Tue, 24 Oct 2017 (08:26 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका म्यांमार में अल्पसंख्यक रोहिंग्या मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर वैश्विक मैग्निट्सकी कानून के तहत म्यांमार पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। वक्तव्य के अनुसार अमेरिका ने म्यांमार के राखिन प्रांत में रोहिंग्या और अन्य समुदाय के लोगों पर हो रहे अत्याचारों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसके लिए असामाजिक तत्वों को जिम्मेदार ठहराया है। (वार्ता)