Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

BJP देश को बनाना चाहती है नॉर्थ कोरिया, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हार के बाद AAP का आरोप

मेयर चुनाव में लगाया धांधली का आरोप

हमें फॉलो करें BJP देश को बनाना चाहती है नॉर्थ कोरिया, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हार के बाद AAP का आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 30 जनवरी 2024 (17:19 IST)
कांग्रेस-AAP ने मिलकर लड़ा था चुनाव
लोकसभा चुनाव को लेकर सताया डर
चुनाव में असंवैधानिक घटना देशद्रोह
 
 
Chandigarh Mayor Election : चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा है। इंडिया गठबंधन ने बीजेपी पर धांधली करके जीतने का आरोप लगाया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर यह चुनाव लड़ा था। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा देश को नॉर्थ कोरिया बनाना चाह‍ती है। चड्ढा ने कहा कि सबसे पहले BJP ने अपने पदाधिकारी नेता को इलेक्शन का presiding officer नियुक्त किया।
 
लोकसभा को लेकर सताया डर : BJP ने जो आज चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जो किया वो राष्ट्रद्रोह है। चड्ढा ने कहा कि भाजपा इतने छोटे से मेयर चुनाव में अगर इस प्रकार की गैरकानूनी और अंसवैधानिक घटना को अंजाम दे सकती है तो आप कि लोकसभा चुनाव की हार देखते हुए ये लोग क्या करेंगे?
 
क्या भाजपा इस देश को नॉर्थ कोरिया बनाना चाहती है जहां चुनाव ही ना हो? चुनाव के दिन 18 जनवरी को presiding officer को बीमार करके अस्पताल में भर्ती कर दिया और चुनाव अनिश्चित काल के लिए टाल दिए। 
उन्होंने कहा कि हमें कोर्ट जाकर चुनाव के लिए नई तारीख लेनी पड़ी जिस बीच BJP ने AAP-INC के पार्षदों को खरीदने (Operation Lotus) की कोशिशें कीं। पार्टियों के इलेक्शन एजेंट्स को काउंटिंग टेबल के पास नहीं आने दिया गया।

वीडियो पर कैद है कैसे presiding officer ने अपने हाथ से वोटों पर निशान लगाए और उन्हें invalid घोषित कर दिया। आज सुबह Voting Centre pe मीडिया की एंट्री बैन कर दी गई।  वोटों को invalid घोषित करते हुए पार्टियों के एजेंट्स को बैलेट पेपर नहीं दिखाया गया और वोट कैंसिल करने का कारण भी नहीं बताया।
उन्होंने कहा कि गिनती खत्म होते ही presiding officer जल्दी जल्दी बैलट पेपर लेकर हाउस से चले गए और इसके बाद बैलट पेपर के साथ क्या किया गया कोई नहीं जानता।  
 
राघव चड्ढा ने कहा कि आज जो हमने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान देखा वह न केवल असंवैधानिक और गैरकानूनी चीज ही नहीं थी बल्कि देशद्रोह है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आज जो हमने अवैधता देखी उसे सिर्फ और सिर्फ देशद्रोह ही कहा जा सकता है।  Edited By : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हनुमान विवाद पर सीएम सिद्धारमैया ने कहा- गोड्से के वंशज कर रहे हैं शांति भंग