Publish Date: Fri, 08 May 2020 (20:36 IST)
Updated Date: Fri, 08 May 2020 (22:24 IST)
मुंबई। मुंबई में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आयुक्त प्रवीण परदेसी का स्थानांतरण कर दिया।
उनका स्थान शहरी विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आई. एस. चहल ने लिया है। परदेसी को चहल के स्थान पर शहरी विकास विभाग में पदस्थ किया गया है। उन्होंने कहा कि यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।
मुंबई मेट्रो रेल निगम के पूर्व महाप्रबंधक अश्विनी भिडे और संजीव जायसवाल को बीएमसी में अतिरिक्त आयुक्त बनाया गया है। दोनों नौकरशाह पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे।
पीडब्लूडी के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज सौनिक को अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) बनाया गया है।
webdunia
Publish Date: Fri, 08 May 2020 (20:36 IST)
Updated Date: Fri, 08 May 2020 (22:24 IST)