Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

UP : सूखे कुएं के पास मिले 2 सगे भाइयों के शव, फसल काटने गए थे खेत में

हमें फॉलो करें UP : सूखे कुएं के पास मिले 2 सगे भाइयों के शव, फसल काटने गए थे खेत में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

फर्रुखाबाद (उप्र) , गुरुवार, 20 जून 2024 (19:47 IST)
Bodies of 2 real brothers found near a dry well in Uttar Pradesh : फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज क्षेत्र में खेत में फसल काटने गए 2 सगे भाइयों के शव बृहस्पतिवार को एक सूखे कुएं के पास मिले। दोनों अपने खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे, देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। कुएं के अंदर भी खून के निशान पाए गए हैं। 
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जहानगंज थाना क्षेत्र के वंथलसाहपुर गांव का निवासी गुलाब सिंह (32) और उसका भाई दारा सिंह (25) बुधवार की शाम फसल काटने के लिए अपने खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे, देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने उनकी तलाश शुरू की।
 
कुएं के अंदर भी खून के निशान पाए गए : उन्होंने बताया कि आज सुबह परिजन को गुलाब और दारा के शव एक सूखे कुएं के पास मिले, कुएं के अंदर भी खून के निशान पाए गए हैं, इससे यह संदेह हो रहा है कि दोनों भाइयों की हत्या करके शवों को पहले कुएं में फेंका गया, उसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया।
अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज : सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है, इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

NEET पेपर लीक मामले पर बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सरकार किसी गुनाहगार को नहीं छोड़ेगी