Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, प्रोडक्शन मैनेजर और कास्टिंग डायरेक्टर गिरफ्तार

हमें फॉलो करें मुंबई में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, प्रोडक्शन मैनेजर और कास्टिंग डायरेक्टर गिरफ्तार
, मंगलवार, 21 जनवरी 2020 (19:10 IST)
मुंबई। बॉलीवुड के एक प्रोडक्शन मैनेजर और कास्टिंग डायरेक्टर को 3 महिलाओं को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन महिलाओं में 2 विदेशी छात्राएं भी शामिल हैं।
 
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मुंबई पुलिस की सामाजिक सेवा शाखा की 1 माह में यह चौथी छापेमारी है जिसमें बॉलीवुड से जुड़े देह व्यापार के रैकेटों का खुलासा हुआ है। सोमवार रात अंधेरी (पूर्व) के इंपीरियल पैलेस होटल में छापा मारकर प्रोडेक्शन मैनेजर नवीद शरीफ अहमद अख्तर (26) और कास्टिंग डायरेक्टर नवीद सादिक सयाद (22) को गिरफ्तार किया गया।
 
उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर जवानों ने होटल में छापा मारा और तुर्कमेनिस्तान की 2 छात्राओं सहित 3 महिलाओं को बचाया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि तुर्कमेनिस्तान की नागरिक छात्राएं वीजा पर भारत आई थीं और पुणे के एक कॉलेज में पढ़ती थीं।
 
उन्होंने बताया कि ये छात्राएं शूटिंग के लिए शहर में आई थीं उस दौरान अख्तर और सयाद ने उनसे दोस्ती कर ली और कहा कि अगर वे बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं तो उन्हें कुछ समझौते करने होंगे। आरोपियों ने उन्हें एक विज्ञापन में रोल दिलाने का वादा किया और उसी बातचीत के आधार पर दोनों छात्राएं मुंबई आ गईं, जहां उन्हें देह व्यापार में धकेल दिया गया।
 
उन्होंने बताया कि तीसरी पीड़िता एक मॉडल है और उसे वर्सोवा की एक महिला ने इस धंधे में धकेला था। आरोपी 1 महिला के बदले 40 हजार रुपए लेते थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नेपाल में संदिग्ध गैस रिसाव से 8 भारतीय पर्यटकों की मौत, विदेश मंत्रालय ने रखी नजर