Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फर्रुखाबाद में संदिग्ध बम से दहशत

Advertiesment
हमें फॉलो करें फर्रुखाबाद में संदिग्ध बम से दहशत
फर्रुखाबाद , गुरुवार, 7 सितम्बर 2017 (08:39 IST)
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक मकान के दरवाजे पर संदिग्ध बम मिलने से हडकंप मच गया।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस्माइलगंज सानी मौहल्ले में लेखपाल रविन्द्र वर्मा के घर के दरवाजे पर करीब आठ इंच लम्बा डिब्बा रखा है जिसमें एक घड़ी लगी है।  उन्होंने बताया कि संदिग्ध वस्तु की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
 
उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। पुलिस संदिग्ध वस्तु के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। आसपास के लोगों को इस वस्तु से दूर रहने के लिए कहा गया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर! उत्तरप्रदेश में फिर रेल हादसा, शक्तिपुंज एक्सप्रेस पटरी से उतरी