Publish Date: Wed, 08 Aug 2018 (15:32 IST)
Updated Date: Wed, 08 Aug 2018 (15:56 IST)
मुंबई। चेंबूर इलाके में बीपीएल प्लांट में धमाका हुआ है, जिससे आग लग गई है। खबरों के मुताबिक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और आग पर काबू करने की कोशिश की जा रही है। खबरों के मुताबिक यह चेंबूर का वह इलाका जहां आसपास कई प्लांट हैं।
खबरों के मुताबिक मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौजूद है। बताया जा रहा है कि प्लांट के आसपास प्लांट और रिहायशी इलाका है। यह रिफाइनरी प्लांट आसपास के रिहाइशी इलाकों से घिरा हुआ है। यह बीपीसीएल की सबसे बड़ी रिफाइनरी बताई जा रही है। टीवी खबरों के मुताबिक दो जंबू टैंकर भी मौके पर मौजूद है। खबरों के मुताबिक प्लांट के आसपास के रिहाइशी इलाकों में बिल्डिंगों को खाली कराया जा रहा है। (प्रतीकात्मक चित्र)