sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जूनागढ़ में पुल टूटने से भीषण हादसा, 500 मीटर तक सड़क में आई दरार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bridge Collapsed in Gujarat
, सोमवार, 7 अक्टूबर 2019 (12:46 IST)
जूनागढ़। गुजरात में जूनागढ़ के मलंका गांव में पुल टूटने से भीषण हादसा हो गया। इस भीषण हादसे में कारें पुल के नीचे फंस गईं। पुल में फंसे घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। पुल के ढहने से 500 मीटर तक सड़क में दरार आ गई है। पुल ढहने से 4 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। 
 
हालांकि हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण पुल टूट गया। पुल टूटने से कई कारें इसमें फंस गईं। कारों में फंसे लोगों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
खबरों के अनुसार इस बार अधिक बारिश होने के कारण पुल के नीचे की जमीन खाली हो गई थी। इससे यह पुल ढह गया। पुल नदी के बीचोंबीच गिर गया। हादसे के समय कारें पुल से गुजर रही थीं। लोग पुल के ढहने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे।
 
इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस वहां पहुंचकर फंसे घायलों को निकाला। कलेक्टर के मुताबिक यात्रियों के लिए एक दूसरे मार्ग खोला गया है। उन्होंने कहा कि दो कार और तीन दो पहिया वाहन पुल के मलबे में दब गए।
जूनागढ़ के कलेक्टर सौरभ पारधी के मुताबिक रविवार की शाम को मलांका गांव के पास पुल का स्लैब गिरने से कुछ वाहन उसके मलबे के नीचे दब गए थे।

इससे यातायात भी प्रभावित हुआ। पुल सासन-गिर को जूनागढ़ के महेंद्रा कस्बे से जोड़ता है। सासन-गिर में वन्यजीव अभयारण्य स्थित है। पुल का निर्माण 40 साल पहले बताया जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिर मुश्किल में देवेन्द्र फडणवीस, विवादों में नामांकन