Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

BSF जवानों ने पंजाब के अबोहर सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

Advertiesment
हमें फॉलो करें BSF jawans killed Pakistani intruder

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 2 जुलाई 2024 (16:48 IST)
फिरोजपुर (पंजाब)। पंजाब (Punjab) के अबोहर सेक्टर में सादकी सीमा चौकी के निकट सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए (Pakistani intruder) को मार गिराया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक-दो जुलाई की दरमियानी रात संदिग्ध गतिविधि दिखने पर ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिए को चुनौती दी।

 
जवानों ने 3 गोलियां चलाईं : उन्होंने बताया कि लेकिन उसके बाद भी घुसपैठिया बाड़ की ओर बढ़ता रहा जिसके बाद जवानों ने 3 गोलियां चलाईं। अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान बीएसएफ जवानों को मृत घुसपैठिए का शव मिला। उनके अनुसार घुसपैठिया की उम्र 25 साल के करीब है लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

 
उन्होंने बताया कि घुसपैठिए की जेब से एक पाउच मिला जिसमें कुछ सिगरेट, लाइटर और एक ईयरफोन था। फाजिल्का के पुलिस उपाधीक्षक सुबेग सिंह ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CM डॉ. मोहन यादव ने लोकपथ मोबाइल ऐप किया लॉन्च, शिकायत के 7 दिन में होगा सड़कों में सुधार, अधिकारी होंगे जवाबदार